फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   19 passengers caught chain pulling in PDDU division in eight days

Chandauli News: पीडीडीयू मंडल में आठ दिन में चेन पुलिंग करते 19 यात्री पकड़े गए

Wed, 10 Jan 2024 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
19 passengers caught chain pulling in PDDU division in eight days
पीडीडीयू नगर। रेलवे की ओर से चेन पुलिंग कर ट्रेनों को रोकने और महिला कोच में यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नए वर्ष के आठ दिनों में पीडीडीयू मंडल में चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोकने के आरोप में 19 यात्री पकड़े गए। वहीं महिला कोच में यात्रा करते 83 यात्रियों का चालान किया गया। वहीं पूर्व मध्य रेलवे के पांचों मंडलों में चेन पुलिंग करने में 199 जबकि 578 पुरुष यात्री महिला कोच में यात्रा करते पकड़े गए।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि रेलवे की ओर ट्रेनों को अनावश्यक रूप से चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकने वालों के खिलाफ आपरेशन समय पालन चलाया जा रहा है। इसके तहत चेन पुलिंग करने वालों पर नजर रखी जा रही है। इसके तहत एक से आठ जनवरी तक रेलवे सुरक्षा बल ने विभिन्न रेलखंडों में बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के आरोप में 199 लोगों को हिरासत में लिया गया। दानापुर में 110, समस्तीपुर मंडल में 38, सोनपुर मंडल में 23, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 19 तथा धनबाद मंडल में नौ लोगों को हिरासत में लिया गया। इसी तरह ऑपरेशन महिला सुरक्षा के तहत दानापुर में 384, सोनपुर मंडल में 94, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 83 जबकि समस्तीपुर मंडल में 17 पुरुष यात्रियों कोे हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed