फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   19 candidates nominated for student union election

छात्रसंघ चुनाव के लिए 19 प्रत्याशियों ने नामांकन किया

Sat, 13 Mar 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
19 candidates nominated for student union election
सकलडीहा। स्थानीय पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रत्याशियों ने जुलूस के साथ परचा भरा। अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 19 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को ही नामांकन पत्रों की बिक्री, नामांकन और पर्चों की जांच हुई। 13 मार्च को नाम वापसी होगी और 21 मार्च को चुनाव होगा। सकलडीहा पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार की सुबह दस बजे से शुरू हुई। इसके बाद प्रत्याशी अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचे। शाम चार बजे तक विभिन्न पदों के लिए 19 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। मुख्य चुनाव अधिकारी डा उदय शंकर झा और सहायक चुनाव अधिकारी डा प्रमोद पांडेय के अनुसार अध्यक्ष पद पर मुकेश सिंह यादव, विकास राय, जय विक्रांत यादव, अंकित कुमार, अभिषेक यादव, रामप्रकाश यादव, मुकेश कुमार यादव ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष के लिये अतुल कुमार पांडेय, निखिल कुमार पांडेय और मोना सिंह ने नामांकन किया। महामंत्री पद पर कुमारी अनुराधा गुप्ता, अविनाश कुमार और मेहताब अली ने नामांकन किया। पुस्तकालय मंत्री पद पर कुलदीप चौहान और विजयी बहादूर कन्नौजिया, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर कीर्ति कुमारी, धर्मेन्द्र कुमार, वारिस प्रजापति ने नामांकन किया। शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के लिए सिर्फ संदीप कुमार ने नामांकन किया। इसके बाद सभी प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ पूरे कस्बे में भ्रमण किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, डॉ. अरूण उपाध्याय, कोतवाल अवनीश कुमार राय, तेजबहादुर सिंह, सुशील मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed