फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   होलीगीत, नृत्य और कौवाली से बच्चों ने दिल जीता

होलीगीत, नृत्य और कौवाली से बच्चों ने दिल जीता

Sun, 17 Mar 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
होलीगीत, नृत्य और कौवाली से बच्चों ने दिल जीता

विज्ञापन

कंदवा। अमड़ा गांव स्थित केवी कान्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपनी बेहतर प्रस्तुति से सब का मन मोह लिया। इस दौरान बच्चों ने अपने नृत्य और गीत के माध्यम से लोगों को हंसाने, गुदगुदाने और जोश भरने का काम किया। निखिल, अमन, सुमन, अलका, काजल प्रशांत आदि बच्चों ने नृत्य, गीत, कौव्वाली, हास्य प्रहसन-एक विद्यालय ऐसा भी, होली गीत, लघु नाटिका और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ओएसिस चिल्ड्रेन एकेडमी डबरिया के प्रबंधक ओपी सिंह ने मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। छात्रा रिमझिम, सत्या और नन्दिता ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से कार्यक्रम का आगाज किया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने राफेल, मिराज, आकाश और ब्रह्मोस मिसाइल के साथ वर्षा जल संचयन आदि का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ओपी सिंह ने कहा कि बच्चे देश के कर्णधार हैं। शिक्षकों का दायित्व है कि वे बच्चों को अच्छी तालीम दें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डाक्टर आरपी गुप्ता, पवन जनसेवक, कालिका सिंह, धीरेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, दीपक सिंह, मिंटू सिंह, शिवकांत सिंह, संजय सिंह, अरविन्द पांडेय, अनिल यादव, अभिषेक मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed