{"_id":"5c88001abdec2214154e9973","slug":"181552416794-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को गर्म चिमटे से दागा, विवाहिता के पिता ने दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को गर्म चिमटे से दागा, विवाहिता के पिता ने दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा(चंदौली)। क्षेत्र के रामपुर गांव में मानवता की सारी हदें पार करते हुए पति ने न सिर्फ अपनी पत्नी के साथ मारपीट की बल्कि गर्म चिमटे से दागकर अधमरा भी कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित की बहन ने मंगलवार को सौ नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 नंबर एंबुलेंस से विवाहिता को इलाज के लिए बरहनी पीएचसी में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने विवाहिता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। विवाहिता के पिता ने स्थानीय थाने में मारपीट करने वाले दामाद के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
बिहार के रामगढ़ थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी केदार यादव की पुत्री धनावती देवी (33) की शादी 12 वर्ष पूर्व रामपुर गांव निवासी रमेश यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद उन्हें एक पुत्री व चार पुत्र हुए। विवाहिता का आरोप है कि उसका पति नशे का आदी है। नशे में वह अक्सर उसको मारता पीटता रहता है। पीड़िता के अनुसार रविवार की रात उसके पति ने न सिर्फ उसे मारा पीटा बल्कि मानवता की सारी हदें पार करते हुए गरम चिमटे से उसके शरीर को जगह-जगह जला दिया। पीड़िता ने पास के अमड़ा गांव में ब्याही अपनी बहन रमावती को फोन कर इसकी सूचना दी जिसपर उसने 100 नंबर पर पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस विवाहिता की स्थिति देखकर एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल ले गई। सूचना पाकर पहुंचे पीड़िता के पिता केदार यादव ने थाने में रमेश यादव के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ने में जुट गई है। सीओ सकलडीहा प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।