फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   जिले में इस बार बढ़ गए 3106 17-54-50

जिले में इस बार बढ़ गए 3106 17-54-50

Sun, 03 Feb 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
जिले में इस बार बढ़ गए 3106 17-54-50
चंदौली। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मतदाता पुनरीक्षण का काम पूरा होने के बाद निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। इसके अनुसार जिले में मतदाताओं की संख्या 13,92,276 हो गई है। इस बार 31068 नए मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। इनमें 13866 युवा मतदाता हैं, जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं, 17202 मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था। इसके तहत 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को वोटर बनाने, मृत या विलोपित हो चुके मतदाताओं के नाम सूची से हटाने के साथ त्रुटियां दूर करने के लिए बीएलओ और कर्मचारियों को लगाया गया था। मतदाता पुनरीक्षण का काम पूरा होने के बाद जिला निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। अब जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 13 लाख, 92 हजार, 276 हो गई है। इनमें 756994 पुरुष और 635182 महिला मतदाता शामिल हैं। इनके अलावा 99 थर्ड जेंडर वोटर हैं। मतदाता सूची में 31068 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, जिनमें 18-19 वर्ष की उम्र के 13866 मतदाता हैं। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में 3427, सकलडीहा में 3962, सैयदराजा में 3088 व चकिया में 3389 युवाओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े गए हैं। वहीं, 7153 मृतक, 5286 शिफ्टेड और 4763 मतदाताओं के नाम दोबारा सूची में शामिल होने पर काट दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed