फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सांसद आदर्श गांव जरखोर में ओवरहेड टैंक का लोकार्पण

सांसद आदर्श गांव जरखोर में ओवरहेड टैंक का लोकार्पण

Sat, 19 Jan 2019 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
सांसद आदर्श गांव जरखोर में ओवरहेड टैंक का लोकार्पण
पीडीडीयू नगर। सदर ब्लाक के आदर्श सांसद गांव जरखोर में शुक्रवार को 2.9 करोड़ की लागत से बने ओवरहेड टैंक का लोकार्पण भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने किया। इसके अलावा कई कार्यों का शिलान्यास करने के साथ ही विकास कार्य की पुस्तिका का विमोचन, विधवा, व़ृद्धा पेंशन कार्ड का वितरण एवं बच्चों का अन्नप्रासन संस्कार कराया गया। दरअसल इस गांव को सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोद लिया है। उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन किन्हीं कारणों से वह नहीं आ सके। उनकी जगह जिलाध्यक्ष ने इसका शुभारंभ किया। पेयजल टंकी चालू होने से जरखोर के साथ ही जगदीशपुर गांव की करीब 10 हजार की आबादी को शुद्ध एवं साफ पानी मिलेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष एवं सीडीओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने आदर्श गांव जरखोर विकास पत्रिका का विमोचन किया। वहीं गांव में लकी, जूही, शुभम और राजन का अन्नप्रासन संस्कार कराया गया। इसके अलावा 140 वृद्धा पेंशन, 35 विधवा पेंशन और 27 विकलांग 27 पेंशन कार्ड दिया गया। साथ ही प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वाल एवं छत की मरम्मत, माध्यमिक विद्यालय बाउंड्री वाल निर्माण, बीयार बस्ती में नाली और सीसी रोड, दलित बस्ती में बारात घर और उपडाकघर की स्थापना के लिए शिलान्यास किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह, शम्भु नाथ, पुष्पराज सिंह, एडीओ पंचायत नीरज सिंह, राजेश सिंह सोनू स्वच्छ भारत मिशन जिला समन्वयक अपेक्षा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed