{"_id":"5bafd1f8867a557f6149da60","slug":"181538249208-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेशर कंपटीशन व वेलकम पार्टी आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रेशर कंपटीशन व वेलकम पार्टी आयोजित
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
फ्रेशर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा । बरहनी स्थित मां मंशादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को फ्रेशर कंपटीशन व वेलकम पार्टी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 15 छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक सुनील सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
फ्रेशर प्रतियोगिता में कला, संस्कृति, साहित्य व अभिरुचि संबंधित विषय शामिल रहे। निर्णायक मंडल में प्राचार्य डॉ. समर बहादुर सिंह, डॉ. विनोद कुमार तिवारी, मधुबन सिंह, रचना सिंह, सुरभि जायसवाल, सुनील कुमार, राहुल कुमार व गणेश प्रसाद रहे। प्रतियोगिता में आंचल सिंह नेप्रथम, शुभम सिंह ने द्वितीय और कुमारी नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में सीनियर छात्र- छात्राओं ने नवागत छात्र- छात्राओं का स्वागत किया। इस मौके पर अशोक वर्मा, अरुण सिंह मौजूद रहे ।पुरस्कार वितरण महाविद्यालय के प्रबंधक व मुस्कान सिंह ने किया। अध्यक्षता महाविद्यालय के संस्थापक हरिद्वार सिंह व संचालन निधि सिंह व आरजू ने किया।