{"_id":"5b43b8b34f1c1bc0248b56ae","slug":"181531164851-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता के संचालित 42 विद्यालयों को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता के संचालित 42 विद्यालयों को भेजा नोटिस
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। बरहनी विकास खंड क्षेत्र में बिना मान्यता के संचालित हो रहे 42 विद्यालयों को शिक्षा विभाग ने नोटिस भेजा है। वहीं दूसरी तरफ अन्य विद्यालय को भी चिह्नित कर विभाग की ओर से सूची तैयार कराई जा रही है। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से बिना मान्यता संचालित होने वाले स्कूल प्रबंधकों में हड़कंप मच गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। इस पर बरहनी के खंड शिक्षाधिकारी ने जांच के बाद 42 विद्यालयों को नोटिस जारी कर समस्त कागजात मांगे हैं। चेताया कि यदि एक सप्ताह के भी विद्यालय की मान्यता और वहां पढ़ने वाले बच्चों की स्थिति का पूर्ण विवरण उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो दस हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा। बता दें कि क्षेत्र ने नर्सरी से कक्षा पांच तक के दर्जनों विद्यालय मानकों का अनदेखी कर धड़ल्ले से संचालित हो रहे है। कांवेट स्कूलों के नाम पर जहां अभिभावकों को भारी भरकम फीस वसूल की जाती है वहीं किताबें भी मनमाने तरीके से बच्चों को बेची जाती है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी बरहनी राकेश सिंह का कहना है कि बिना मान्यता के किसी विद्यालय को नहीं चलने दिया जाएगा। जो विद्यालय चलाना चाहते हैं वे लोग तत्काल मान्यता ले लें । बिना मान्यता स्कूल चलाते पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा ।