{"_id":"5a9eed334f1c1b45438b5a1d","slug":"181520364851-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ घंटे रुकी रही विभूति, यात्रियों ने किया हो हल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ घंटे रुकी रही विभूति, यात्रियों ने किया हो हल्ला
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यास नगर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की साढ़े 11 बजे सिग्नल न मिलने की वजह से डेढ़ घंटे तक ट्रेन रुकी रही। छोटे स्टेशन पर ट्रेन रोके जाने से नाराज होकर यात्रियों ने हंगामा शुुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ और स्टेशन मास्टर ने यात्रियों को समझा बुझाया और ट्रेन रुकने का कारण बताया। इसके बाद यात्री शांत हुए।
हावड़ा से इलाहाबाद जा रही विभूति एक्सप्रेस मंगलवार को दिन में 10 बजकर 52 मिनट पर व्यास नगर रेलवे स्टेशन पर सिग्नल न होने की वजह से खड़ी हो गई। काफी इंतजार के बाद यात्रियों ने ट्रेन रुकने का कारण पूछना शुरू किया लेकिन संतोष जनक जवाब नहीं मिला। इससे यात्री नाराज हो गए और ट्रेन से नीचे उतर कर हो हल्ला करने लगे। यात्रियों ने कहा कि ऐसे स्टेशन पर ट्रेन रोकी गई है जहां न पानी की व्यवस्था है और न ही खाने पीने की। ट्रेन को क्यों रोका गया है, इसका कारण भी नहीं बताया जा रहा है। यात्रियों का विरोध देख आरपीएफ प्रभारी प्रदीप सिंह और स्टेशन अधीक्षक एसएस सिन्हा पहुंचे और यात्रियों को बताया कि आगे की लाइन खाली न होने की वजह से सिग्नल नहीं मिल रहा है। इसी वजह से ट्रेन रुकी है। इस पर यात्री शांत हुए। दिन में 12 बजकर 32 मिनट पर सिग्नल हुआ और ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।