{"_id":"5a96f9064f1c1b2d068b93c2","slug":"181519843590-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सल प्रभावित इलाके में 101 लोगों को चश्मा और सौ लोगों को मिली लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सल प्रभावित इलाके में 101 लोगों को चश्मा और सौ लोगों को मिली लाइट
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौगढ़। सीआरपीएफ 148 बटालियन की ओर से नक्सल प्रभावित नौगढ़ ब्लाक के विभिन्न गांवों में शिविर लगाकर बुधवार को 101 लोगों को आंखों का चश्मा दिया गया जबकि सौ घरों को रोशन करने के लिए सोलर लाइट वितरित की गई। यही नहीं दो प्राथमिक विद्यालयों में शौचालय निर्माण करा कर स्कूल को हस्तांतरित किया गया।
नौगढ़ ब्लाक के नौगढ़, भैसौड़ा और चंद्रप्रभा में शिविर लगाकर चश्मा और सोलर लाइट का वितरण किया गया। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय, टिकुरिया और पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमृतपुर में शौचालय का निर्माण कराकर उसे स्कूल को सौंपा गया। मुख्य अतिथि कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी ने शिविर के दौरान लोगों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में भी बताया। कहा कि सीआरपीएफ देश की आंतरिक सुरक्षा एवं नक्सलवाद, माओवाद का खात्मा करने के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि सैनिक कार्रवाई के अतिरिक्त सीआरपीएफ सामाजिक क्षेत्रों में भी कार्य कर रही है जिससे समाज का उत्थान हो सके। कहा कि ें चंदौली व सोनभद्र जिलों के विभिन्न गांवों में छह स्थानों पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीआरपीएफ के चंद्रशेखर सिंह कुशवाहा, सहायक कमांडेंट मुकेश कुमार तिवारी, नौगढ़ थानाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह आदि रहे।