{"_id":"59dfbfaa4f1c1baf678b57a9","slug":"181507835818-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे के जीएम डीके गायेन बने रेलवे बोर्ड के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे के जीएम डीके गायेन बने रेलवे बोर्ड के सदस्य
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डीके गायेन रेलवे बोर्ड सदस्य कार्मिक के पद पर पदोन्नति हो गई है।
रेलवे बोर्ड का पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व डीके गायेन ने 14 महीने तक पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक पद पर थे।
हजारीबाग-बरकाकाना-सिधवर नई रेल लाइन पर ट्रेनों के परिचालन का प्रारंभ इनके कार्यकाल की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। इसके साथ ही हाजीपुर-बछवारा, समस्तीपुर-दरभंगा, किउल-गया रेल लाईन के दोहरीकरण एवं सोननगर-पतरातु तीसरी लाईन तथा तिलैया-किउल रेलखंड के विद्युतीकरण का कार्यारंभ, मुगलसराय जंक्शन पर वाई-फाई सेवा का शुभारंभ, पाटलिपुत्र में वाशिंग पिट का शिलान्यास सहित कई अन्य महत्वपूर्ण कार्य इनके कार्यकाल में हुए। डीके गायेन ‘‘भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा‘‘ सेवा के 1979 बैच के अधिकारी हैं। डीके गायेन रेलवे संबंधी विषयों के उच्च अध्ययन के लिए रोमानिया, यूक्रेन, चीन, थाईलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, जापान एवं ब्राजील आदि देशों का भ्रमण कर चुके हैं।