फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   खस्ता हाल हैं परीषदीय विद्यालयों के शौचालय

खस्ता हाल हैं परीषदीय विद्यालयों के शौचालय

Thu, 12 Oct 2017 01:02 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खस्ता हाल हैं परीषदीय विद्यालयों के शौचालय

विज्ञापन
कंदवा। एक ओर जहां केंद्र और राज्य सरकार लोगों को खुले में शौच करने से रोकने और साफ सफाई के प्रति जागरूक कर रही है। वहीं बरहनी विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों में बने शौचालयों की हालत खराब है। शौचालय नष्प्रयोज्य होने से बच्चों को खुले में शौच को विवश होना पड़ रहा है। इसे लेकर अभिभावकों में नाराजगी है ।
भले ही स्वच्छता और खुले में शौच रोकने के लिए जोर दिया जा रहा हो पर बरहनी विकास खंड के 64 प्राथमिक और 24 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शौचालयों की हालत अत्यंत खराब हैं। इनका प्रयोग नहीं सकता । अगर कहीं शौचालय ठीक ठाक हैं भी तो वहां सफाईकर्मी नहीं पहुंच रहे हैं। प्राथमिक विद्यालयों के बच्चे तो किसी तरह काम चला ले रहे हैं लेकिन उच्च प्राथमिक विद्यालयों की बच्चियों और शिक्षिकाओं को काफी परेशानी हो रही है । प्राथमिक विद्यालय कोदई , धीना, पिपरदहा, रेवसा, डेढ़गांवा सहित 64 और उच्च प्राथमिक विद्यालय गौवांचावर , धीना , पिपरदहा, डेढ़गांवा , कोदई ,रेवसा ,कंहदवा , बरहनी सहित 24 विद्यालयों में बने शौचालयों की हालत खराब है। बरहनी विकास खंड में 109 प्राथमिक और 54 उच्च प्राथमिक विद्यालय सहित कुल 163 परिषदीय विद्यालय संचालित होते हैं ।जिनमें से 88 विद्यालयों के शौचालयों की स्थिति दयनीय है। धीना के संजय सिंह छोटे , डेढ़गांवा के संजय सिंह चंदेल , धर्मेंद्र सिंह , दुर्गेश सिंह ,विनय सिंह , रेवसा के पमपम राय ,कन्दवा के अख्तर अली आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी बरहनी प्रदीप सिंह का कहना है कि इसकी सूचना संबंधित विभाग को काफी समय पहले ही दे दी गई थी, लेकिन आज तक शौचालयों की मरम्मत नहीं हो सकी। इसके चलते बच्चों और शिक्षिकाओं को भी परेशानी हो रही है। पंचायत राज अधिकारी ने जल्द ही शौचालयों की मरम्मत और निर्माण का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed