फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   18 trains canceled due to water on railway track

Chandauli News: रेलवे ट्रैक पर पानी लगने से 18 ट्रेनें रद्द

Tue, 11 Jul 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
18 trains canceled due to water on railway track
पीडीडीयू नगर। बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। इससे उत्तर भारत की ओर जाने वाली 18 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। इनमें अधिकतर ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन से होकर जाने वाली हैं। कोलकाता से जम्मूतवी के लिए जाने वाली अप जम्मूतवी एक्सप्रेस को पीडीडीयू जंक्शन पर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए 18 ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। कोलकाता से चली जम्मूतवी एक्सप्रेस को पीडीडीयू जंक्शन पर ही रोक दिया जाएगा। अप और डाउन अमृतसर दरभंगा जननायक एक्सप्रेस, अमृतसर सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। अमृतसर से खुलने वाली गंगा सतलुज एक्सप्रेस अमृतसर के बजाए लक्सर से खुली। अप गंगा सतलुज एक्सप्रेस रद्द की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डाउन अमृतसर जयनगर सरयू जमुना एक्सप्रेस, जम्मूतवी से खुलने वाली जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस, डाउन जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस का परिचालन रद्द किया गया। इसी तरह अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस, सियालदह जम्मूतवी एक्सप्रेस सोमवार को नहीं खुली। दस और 11 जुलाई को अमृतसर से खुलने वाली अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 11 जुलाई को अमृतसर कोलकाता एक्सप्रेस, 12 और 13 जुुलाई को बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा से खुलने वाली सहरसा-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस और जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस नहीं चलेगी। डाउन कालका हावड़ा एक्सप्रेस 11 जुलाई को नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed