फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   18 palm trees leaned on the six-lane divider due to lack of water.

Chandauli News: पानी न मिलने से सिक्स लेन के डिवाइडर पर झुक गए 18 खजूर के पेड़

Sun, 14 Dec 2025 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
18 palm trees leaned on the six-lane divider due to lack of water.
पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक बने सिक्स लेन मार्ग के डिवाइडर पर दो माह पहले लगाए गए खजूर के पेड़े सूख गए हैं। डिवाइडर पर करीब 150 खजूर के पेड़ लगाए हैं। पानी न मिलने के कारण 18 से अधिक पेड़ सूख चुके हैं। इस मार्ग के निर्माण के दाैरान करीब 500 से अधिक छायादार पेड़ों की कटाई की गई थी। उस समय लोक निर्माण विभाग की ओर से दावा किया गया था कि कटे हुए पेड़ों के बदले दस गुना अधिक पौधे लगाए जाएंगे। करीब 5000 पाैधे लगाने की बात कही गई थी। 5000 पेड़ लगाने के बजाय डिवाइडर पर मात्र 150 खजूर के पेड़ लगाए गए। शुरुआत में कुछ दिन तक पानी दिया गया। इसके बाद पेड़ों को पानी नहीं दिया गया। -राजेश कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग ने बताया कि सिक्स लेन के डिवाइडर पर लगाए गए जो पेड़ सूख गए हैं उनकी जगह दूसरे पेड़ लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed