फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   18 cattle died in the container, eight were freed

Chandauli News: कंटेनर में 18 मवेशी मरे, आठ को मुक्त कराया

Mon, 27 May 2024 02:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
18 cattle died in the container, eight were freed
चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार को बड़े साहब ढाबा के पास हाईवे पर पशुओं से लदे एक कंटेनर को पकड़ा। कंटेनर में लदे 26 मवेशियों 18 की मौत हो गई थी। आठ मवेशी जिंदा मिले, जिन्हें पुलिस ने मुक्त कराया। साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी गगनराज सिंह ने बताया कि हाईवे पर जांच के दौरान पुलिस को देखकर एक कंटेनर को रोककर उस पर सवार तीन लोग भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके तीनों को पकड़ा। इनमें मोहम्मद हसीब, मुरादाबाद जिले का निवासी है। उसके खिलाफ मुरादाबाद थाने में गैंगस्टर और पशु तस्करी के दो मामले दर्ज हैं। बाकी दोनों आरोपी नईम और हसीब रामपुर जिले के रहने वाले है। तीनों आरोपी कंटेनर में 26 मवेशियों को लेकर बिहार जा रहे थे। जांच करने पर 18 मवेशी मर चुके थे जबकि आठ मवेशी जिंदा मिले, जिन्हें मुक्त कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस साल अब तक पशु तस्करी के 50 मामलों में 125 तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस अवधि में 678 मवेशी मुक्त कराए गए और 113 तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed