{"_id":"688fb1c1e76d7ec197034817","slug":"1785-patients-including-810-men-attended-cm-jan-arogya-mela-chandauli-news-c-189-1-chl1001-134628-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सीएम जन आरोग्य मेले में 810 पुरुषों समेत पहुंचे 1785 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सीएम जन आरोग्य मेले में 810 पुरुषों समेत पहुंचे 1785 मरीज
विज्ञापन
चंदौली। जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1785 मरीजों का निःशुल्क इलाज किया गया। इनमें सर्वाधिक पुरुष (810)रहे। जिला स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में दो शहरी और 21 ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर यह आयोजन हुआ, जिसमें लोगों को इलाज के साथ-साथ मुफ्त जांच और दवा वितरण की सुविधा दी गई।
सीएमओ डॉ. युगल किशोर राय ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए बहुत लाभकारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को गांव में ही इलाज, जांच और दवा मिल जा रही है, जिससे उन्हें बाहर खर्च नहीं करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मेले में 810 पुरुष, 686 महिलाएं और 289 बच्चे शामिल रहे।
विभिन्न रोगों से ग्रसित मरीजों की संख्या इस प्रकार रही
स्क्रीनिंग – 321
ब्लड प्रेशर – 169
लीवर रोग – 62
शुगर – 111
गैस्ट्रो – 252
321 मरीजों का इलाज तीन ग्रामीण केंद्रों पर
शिकारगंज। रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत मुडहुआ दक्षिणी, रामपुर कला और चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 321 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवाएं वितरित की गईं। रामपुर कला पीएचसी पर 100, मुडहुआ दक्षिणी पीएचसी पर 105 और चकिया पीएचसी पर 116 मरीज पहुंचे। मरीजों में मुख्य रूप से बुखार, टाइफाइड, लूज मोशन, पीलिया, पेट दर्द, त्वचा रोग और आंखों की बीमारी से पीड़ित लोग शामिल रहे। पीएचसी प्रभारी डॉ. विकास सिंहा ने बताया कि चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श और दवा प्रदान की। इस दौरान डॉ. वंदना, स्टाफ नर्स चंद्रकला, भार्गवती, वार्ड बॉय हरीनाथ सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।