फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

Wed, 13 Mar 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने मंगलवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ख्याल रखने और समय सीमा के भीतर काम पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर विभगीय अधिकारी सतर्क दिखे।

पूर्व मध्य रेलवे मुगलसराय मंडल के डीआरएम पंकज सक्सेना, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष कुमार, वरीय मंडली वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार, इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के साथ सीएसजी अशोक अनिल, स्टेशन प्रबंधक नरेन्द्र कुमार, स्टेशन प्रबंधक द्वितीय एसके सिंह सहित अन्य अधिकारियों की टीम दोपहर 12 बजेे रेलवे स्टेशन पर पहुंची। डीआरएम सबसे पहले स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक और दो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टालों को देखा और वेटिंग रूम सहित विभिन्न कार्यालयों की स्थिति को देखा। उन्होंने स्टाल संचालकों को गुणवत्तायुक्त सामान बेचने और अंकित मूल्य ही लेने का निर्देश दिया। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार ने चेताया कि यदि यात्रियों से ओवरचार्जिंग की गई तो कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सर्कुलेटिंग एरिया में पहुंचे। यहां फर्स निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों का अवलोकन किया। डीआरएम ने इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। कार्य में लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने समय से काम पूरा करने का भी निर्देश दिया। बताया कि रेलवे स्टेशन पर विकास के अनेक कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed