फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पेयजल की समस्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

पेयजल की समस्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 06 Jan 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
पेयजल की समस्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सकलडीहा। कई माह बाद भी पेयजल की समस्या से निजात नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को कस्बा में प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला प्रशासन से हैंडपंपों की मरम्मत और जल निगम के ट्यूबवेल से निर्बाध पेयजल की आपूर्ति कराने की मांग की है। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे भाजपा नेताओं ने जिला प्रभारी मंत्री से विभागीय लापरवाही की शिकायत की।
विज्ञापन

कस्बावासियों ने आरोप लगाया कि जल निगम की एकमात्र टंकी से दो दर्जन से अधिक गांवों में पेयजल आपूर्ति होती है। बीते दो माह से जल निगम के ट्यूबवेल से पानी नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा कस्बा में लगा हैंडपंप भी मरम्मत के अभाव में बंद पड़ा है। आक्रोशित कस्बावासियों ने पेयजल की समस्या दूर नहीं किए जाने पर वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मौके पर पहुंचे सांसद प्रतिनिधि सत्यप्रकाश गुप्त और बबलू जायसवाल ने प्रभारी मंत्री को पेयजल की समस्या से अवगत कराने की बात कही। प्रदर्शन करने वालों में विजयी विश्वकर्मा, महेंद्र गुप्त, कमला राजभर, मुन्ना, सतीश, नीरज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed