{"_id":"5c0ac935bdec22417810cd5c","slug":"171544210741-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत की ओर से जारी हुई नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत की ओर से जारी हुई नोटिस
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। ओवर ब्रिज निर्माण के लिए मुख्यालय स्थित सकलडीहा तिराहे पर एक दर्जन दुकानें हटाई जाएंगी। नगर पंचायत प्रशासन ने दुकानदारों को दुकानें खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है। इसके बाद दुकानदारों में खलबली मच गई है।
मुख्यालय स्थित सकलडीहा रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य किया जा रहा है। पीलर खड़ा करने में एक दर्जन दुकानें बाधा बन रही है। इस समस्या से कार्यदायी संस्था सेतु निगम ने जिला प्रशासन को अवगत कराया। जिला प्रशासन ने नगर पंचायत को दुकानें हटवाने के लिए निर्देशित किया है। इसके बाद हरकत में आया नगर पंचायत प्रशासन ने सकलडीहा तिराहे के पास करीब एक दर्जन दुकानें हटाने के लिए दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही चेताया है कि यदि 17 दिसंबर तक दुकानों को खाली कर हटा नहीं गया तो जेसीबी मशीन से दुकानों को ध्वस्त कर दिया जाएगा। नगर पंचायत का फरमान मिलने के बाद दुकानदारों में खलबली मच गई है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि ओवर ब्रिज निर्माण के लिए सकलडीहा रेलवे क्रासिंग के समीप स्थित एक दर्जन दुकानें हटाईजाएंगी। दुकानदारों को नोटिस जारी कर 17 दिसंबर तक का समय दिया गया है। निर्देश का पालन न करने पर जेसीबी मशीन लगाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।