{"_id":"5c0ac845bdec2241d045b358","slug":"171544210501-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के समर्थन में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के समर्थन में दिया धरना
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। खाद, बीज, पानी सहित किसानों की अन्य समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए किसान शुक्रवार को सड़क पर उतरे। किसानों के समर्थन में किसान यूनियन और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी विभिन्न समितियों पर धरना दिया। चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
किसान संघर्ष मोर्चा के बैनरतले किसानों ने साधन सहकारी समिति पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान खाद, बीज, बिजली, पानी देने की मांग उठाई। बाद में पीसीएएफ प्रबंधक अभिषेक सिंह व सचिव लाल बचन यादव को मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। इस मौकेे पर जिला पंचायत सदस्य मुलायम सिंह यादव,किसान नेता केदार यादव, डॉ. स्वामीनाथ यादव, उमाशंकर, रमेश तिवारी, कुंज बिहारी सिंह, सुरेंद्र यादव, चंद्रशेखर सिंह, मटकु प्रधान, वीरेंद्र प्रताप सिंह रहे। पड़ाव संवाददाता के अनुसार नियामताबाद प्रमुख महेन्द्र पासवान के नेतृव में सप कार्यकर्ताअें ने चांदीतारा ओर पूर्व प्रधान वीरेन्द्र यादव के नेतृत्व में मढ़िया साधन सहकारी समिति पर धरना दिया। इस मौके पर पूर्व प्रधान राजाराम यादव, अमित कुमार, राहुल यादव, जलालुद्दीन अंसारी, संजय पटेल, सोनू सेठ रहे। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार सपाइयों ने विकास खंड के कबीरपुर स्थित साधन सहकारी समिति पर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रधान विजय यादव, चंद्रभानु यादव, यादवेश यादव, राजकुमार, रामजी यादव, भाईराम साहनी, बब्बू यादव, राजेन्द्र बीडीसी, दिनेश, रामकुमार रहे। इसी तरह साधन सहकारी समिति पचोखर पर प्रदर्शन में रमेश प्रजापति, राजेश यादव, लग्गु यादव, जितेंद्र मौर्य, राजेश कुमार रहे। बबुरी संवाददाता के अनुसार बबुरी साधन सहकारी पर धरना में महेन्द्र यादव, गप्पू सिंह, मिट्ठू यादव, श्यामलाल पांडेय, नारद चौहान, पप्पू यादव, जिउत विश्वकर्मा, मुंशी यादव, लल्लू बियार रहे।
इनसेट-
धान की खरीद शुरू न होने पर किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन
सकलडीहा। धान खरीद शुरू न होने से नरज किसान यूनियन के बैनरतले किसानों ने खड़ेहरा स्थित विपणन और धान क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला प्रशासन और केंद्र प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि धान खरीद शुरू नहीं हुआ तो किसान सड़क पर धान फेंक कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर रामअवतार सिंह, दीनानाथ राजभर, हकीम सलमानी, मरजाद यादव, बाबूलाल गोंड, छोटू यादव, रामनेरश राय रहे।