फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   भाजपा सरकार में समाज का सभी वर्ग परेशान

भाजपा सरकार में समाज का सभी वर्ग परेशान

Thu, 06 Dec 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार में समाज का सभी वर्ग परेशान

विज्ञापन

चंदौली। किसानों सहित सात सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को सदर तहसील के सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय स्थित सदर तहसील के समीप पंडित कमलापति उद्यान परिसर में में धरना प्रदर्शन किया। शासन विरोध में नारेबाजी की। अंत में सदर तहसीलदार फुलचंद यादव को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा और उर्वरक की उपलब्धता शीघ्र कराने की मांग की।

वरिष्ठ नेता अशोक त्रिपाठी ने कहा भाजपा की सरकार में किसानों, गरीबों, नौजवानों, अल्पसंख्यकों सहित समाज का सभी वर्ग परेशान है। वहीं किसान जहां उर्वरक की किल्लत से जूझ रहा हैं, वहीं भाजपा के नेता देवताओं के जाति निर्धारण करने में मशगूल है। जनपद में खाद, बिजली व पानी की समस्या से किसान परेशान है। वहीं गरीबों को अस्पतालों में दवा नहीं मिल रही है। महंगाई बढ़ रही है। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनाराण राजभर ने कि जनपद में डीएपी की जबरदस्त किल्लत है। ऐसे में किसान गेहूं की बुआई को लेकर परेशान है। सरकार सिर्फ वादे करना जानती है। इस दौरान संतोष यादव, चकरू यादव, त्रिभुवन चौहान, राममूरत मेठ, रामनरेश यादव, वीरेंद्र यादव, मनीष उपाध्याय, मनोज यादव, चंद्रकांत, मिठाईलाल, अमित कुमार, एहसान, प्रदीप यादव, शिवधार सिंह, आदि उपस्थित रहे। संचालन आशुतोष यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed