फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   केक काटकर मनाया राजा भइया का जन्मदिन

केक काटकर मनाया राजा भइया का जन्मदिन

Fri, 02 Nov 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
केक काटकर मनाया राजा भइया का जन्मदिन

विज्ञापन
चंदौली। राजा भइया यूथ ब्रिग्रेड के सदस्यों ने बुधवार की देर शाम क्षेत्र के बरडीहा गांव में पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया का जन्मदिन केक काटकर मनाया। लोगों ने अखंड भारत के निर्माण के लिए क्षत्रिय समाज को एकजुट करने पर बल दिया तथा देश के एकता और अखंडता की शपथ ली। इस दौरान गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए राजा भइया यूथ ब्रिग्रेड के जिलाध्यक्ष रघुराज सिंह ने कहा कि राजा भइया क्षत्रिय वंश की शान है और उन्होंन कभी अपने वसूलों से समझौता नहीं किया। अपने कार्यों के बल पर अपने क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने के बाद विधायक चुने जाते हैं। कहा कि यूथ ब्रिग्रेड के सदस्य उनके जन्मदिन पर देश सेवा और अखंडता की शपथ लेते हैं। कहा कि जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए जल्द ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान रामबली सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, राजबली सिंह, नीतीश सिंह, सुजीत सिंह, अवनीश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed