{"_id":"5bb7b876867a5534fd39a594","slug":"171538766966-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित, समीर व सहर्ष रहे दक्षता परीक्षा में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहित, समीर व सहर्ष रहे दक्षता परीक्षा में अव्वल
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चहनियां। क्षेत्र के ब्लाक संसाधन केंद्र चहनियां (मथेला) पर ब्लाक स्तरीय दक्षता परीक्षा आयोजित हुई। दो दिनों तक चली परीक्षा का समापन शुक्रवार को हुआ। इसमें संकुल स्तर से प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त कक्षा तीन, पांच व आठ के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मौर्य के नेतृत्व में सभी एबीआरसी के सहयोग से किया गया। सभी सफल विद्यार्थियों को खंड शिक्षा अधिकारी ने पुरस्कृत किया।
अंतिम परीक्षा के परिणाम में कक्षा आठ में प्रथम स्थान पर पूमा विद्यालय सेवढ़ी मडई के रोहित कुमार, द्वितीय स्थान पर पूमा विद्यालय की दिव्या गौतम व तृतीय स्थान पर पूमा विद्यालय महुअर कला के सत्यम यादव रहे। कक्षा पांच में प्रथम स्थान पर प्रावि गुरेरा के समीर शाह, द्वितीय स्थान पर प्रावि बछौली के प्रिंस कुमार व तृतीय स्थान पर प्रावि कैथी के विकास प्रजापति रहे। कक्षा तीन में प्रथम स्थान पर प्रावि सोनहुला के सहर्ष शर्मा, द्वितीय स्थान पर प्रावि सुरतापुर की जीनत अंसारी व तृतीय स्थान पर प्रावि महरौड़ा के योगेश कुमार रहे। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, फ़ैयाज अहमद, एबीआरसी मनोज गुप्ता, राजीव यादव, जयकिशोर वर्मा, आत्मप्रकाश पांडेय, दिव्या गौरी सिंह, अभिनव सिंह उपस्थित रहे।