{"_id":"5bb12299867a557f0e719e3c","slug":"171538335385-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा कटान की समस्या केंद्र तक पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा कटान की समस्या केंद्र तक पहुंची
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धानापुर। केंद्रीय जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने प्रोग्राम डायरेक्टर एसपीएमजी को जिले में कटान की समस्या के समाधान के लिए पत्र लिखकर कार्रवाई करने को निर्देश दिया है। समाजसेवी अंजनी सिंह ने पत्र लिखकर केंद्र सरकार को समस्या से अवगत कराया था और कटान रोकने के लिए आग्रह किया था।
जिले में गंगा कटान की समस्या लंबे समय से है। नियामताबाद, चहनियां और धानापुर ब्लाकों के गांव इसकी चपेट में हैं। सेवानिवृत्त सैनिक समाजसेवी अंजनी सिंह ने इस मुद्दे को राज्यपाल से मिलकर बताया था। साथ ही जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भी भेजा था। सैफपुर, नौघरा, कवलपुरा के आस पास गंगा में ठोकर बनवाने, पक्की दीवार बनवाने, गुरैनी पंप कैनाल को कटान से बचाने एवं नौघरा से लेकर नरौली के आगे पीछे पूरब पश्चिम गंगा के बीचों बीच पड़े रेत के टीले को हटवाने की मांग की थी। इस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रोग्राम डायरेक्टर एसपीएमजी लखनऊ को कटान कि समस्या के निस्तारण के लिए आदेश दिया है और कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। गौरतलब है कि अंजनी गुरैनी पंप कैनाल को कटान से बचाने, गंगा कटान से भूमिहीन होते जा रहे किसानों को बचाने के लिए धरना प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने चहनिया ब्लाक के महरौरा से लेकर सैफपुर, रामपुर, दीया, हिंगुतरगढ़, बुढेपुर, रायपुर, नौधरा, नरौली, धानापुर की समस्या उठाई।