{"_id":"5babdd5e867a557ff8302cf6","slug":"171537989982-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान खोलने पर आमने सामने हुए फल और सब्जी विक्रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान खोलने पर आमने सामने हुए फल और सब्जी विक्रेता
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। एक अक्तूबर को जीवित्पुत्रिका पर्व पड़ने के बाद नगर के फल व सब्जी विक्रेता आमने- सामने हो गए हैं। दुकान खोलने की मांग को लेकर फल विक्रेताओं ने बुधवार को जुलूस निकालकर नारेबाजी की। वहीं सब्जी विक्रेता उनसे एक अक्तूबर को दुकानें बंद रखवाने की जिद पर अड़े रहे। दरअसल फल एवं सब्जी विक्रेता महीने की एक तारीख को दुकान बंद रखते हैं लेेकिन इस बार एक अक्तूबर को जीवित्पुत्रिका होने से फल विक्रेता दुकान खोलने पर अड़े हैं तो सब्जी विक्रेता उसे बंद करने की जिद पर हैं।
दरअसल थोक व फुटकर स्थायी सब्जी मंडी की मांग को लेकर लगभग 10 वर्षों से फल व सब्जी विक्रेता लामबंद हैं। उन्होंने सब्जी व फल विक्रेता एसोसिएशन नाम से संगठन भी बना लिया है। संगठन के सदस्यों ने मांगों की पूर्ति न किए जाने के विरोध में प्रत्येक माह की एक तारीख को व्यवसाय पूरी तरह बंद रखने का वर्षों पूर्व फैसला किया था जो आज भी कायम है। अभी तक सभी सब्जी व फल के थोक व फुटकर व्यवसा एक तारीख को अपनी दुकानें बंद करते आए हैं। इस वर्ष एक अक्तूबर को जीवित्पुत्रिका का पर्व पड़ गया है। यही कारण है कि फलों के दुकानदार किसी भी कीमत पर इस दिन दुकानें खुली रखनी चाहते हैं। जबकि सब्जी विक्रेता बंदी के पक्ष में हैं। इस बात को लेकर सब्जी व फल विक्रेता दो फाड़ में दिखे। फल विक्रेता जुलूस के रूप में थोक सब्जी व्यवसायी के यहां पहुंचकर अपनी बात रखी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना था कि एक-दो दिन में इसका हल निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन