फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान

भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान

Mon, 21 May 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान

विज्ञापन
चहनियां कुशवाहा समाज की स्थानीय क्षेत्र एक विद्यालय में हुई गोष्ठी में भगवान बुद्ध के विचारों को आत्मसात करनेपर बल दिया गया। इस दौरान संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप जला कर किया।

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए संगठन को बढ़ाने के लिए एक जुटता का होना नितांत आवश्यक है। समाज को शिक्षित करने व बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। भगवान बुद्ध के रास्ते पर चलकर सर्व समाज का विकास हो सकता हैं। सम्राट अशोक, चन्द्रगुप्त मौर्या के सिद्धांतों पर चलकर ही विकास संभव है। कुशवाहा समाज को शिक्षा पर विशेष बल देने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने भी संगठन की मजबूती पर बल दिया। जय सिंह कुशवाहा, शिवाजी, रामलाल, कन्हैया, सुरेंद्र, महेन्द्र, बनारसी, राकेश, रामसिंह, शमसेर मौर्या, लालजी, श्रीराम, ओमप्रकाश रहे। गोष्ठी का संचालन का आनंद प्रकाश ने किया। (ब्यूरो)।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed