{"_id":"5afc87c14f1c1b165e8b503d","slug":"171526499265-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतकों के आश्रितों को 20-20 लाख रुपये देने की हुई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतकों के आश्रितों को 20-20 लाख रुपये देने की हुई मांग
Updated Thu, 17 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा ने बनारस में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के गिरने के दौरान हादसे में मारे गए लोगों के आश्रितों को 20-20 लाख आर्थिक मदद देने की मांग की है।
वक्ताओं ने कहा कि समाचार पत्रों के बार- बार चेतावनी के बाद भी शासन प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया था। बुधवार को यहां सकलडीहा के बठ्ठी गांव में जनमोर्चा के कैम्प कार्यालय में बुलाई गई बैठक में सभी ने फ्लाईओवर हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की । बैठक में जनमोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवंश पटेल पूर्वांचली ने कहा कि इस हादसे ने सरकारी कामकाज की पोल खोलकर रख दी है। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में फ्लाईओवर की घटना एक बड़ी चूक है। बैठक में पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के संरक्षक चंद्रभूषण मिश्र, सीमा सिंह, एडवोकेट पवन कुमार सिंह, एडवोकेट अरविंद भारद्वाज, नूतन सिंह, कृष्णा पांडेय, डीएस खरवार, राम कुमार भारती, उदय कुमार आदि लोगों ने भाग लिया।