फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ग्रामीण चौकीदारों ने मांगा राज्य कर्मचारी का दर्जा

ग्रामीण चौकीदारों ने मांगा राज्य कर्मचारी का दर्जा

Wed, 10 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण चौकीदारों ने मांगा राज्य कर्मचारी का दर्जा
ग्रामीण चौकीदारों की पहरेदार जन अधिकार यात्रा मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंची। यहां जिले के चौकीदारों ने यात्रा का स्वागत किया। विकास भवन के पास धरना स्थल पर हुई बैठक में चौकीदारों ने चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण चौकीदार ब्रिटिश शासनकाल से ही सरकार की सेवा लगे हैं। चौकीदार पुलिस सूचना तंत्र का महत्वपूर्ण माध्यम हैं साथ ही गांव की रखवाली और जन्म-मृत्यु पंजीकरण सूचना भी समय-समय पर उपलब्ध कराते रहते हैं। पुलिस की जांच में भी चौकीदारों का सहयोग प्राप्त होता है। लेकिन बदले में चौकीदारों को शासन स्तर से पचास रुपये दिहाड़ी के रूप में मिलता है। चौकीदारों को उनका हक दिलाने के लिए पहरेदार भारती जन अधिकार यात्रा निकाली जा रही है। प्रत्येक संविदाकर्मी को राज्य कर्मचारी के समान वेतन मिले और अधिकार प्राप्त हों यही यात्रा का उद्देश्य है। चौकीदारों ने भोजन, शिक्षा, चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत शुक्ल, प्रेमकुमार, नंदकिशोर, सियाराम, दरोगा, रामलाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed