{"_id":"5a43f4324f1c1bbd208b9266","slug":"171514402866-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए मतदाता बनने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के लिए मतदाता बनने का मौका
Updated Thu, 28 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले युवाओं को मतदाता बनाने के लिए बुधवार से अभियान की शुरुआत कर दी गई। पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नतकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम में जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने युवाओं से पंजीकरण फार्म प्राप्त कर योजना का शुभारंभ किया। कर्मचारियों को निर्देश दिया कि अभियान का क्रियान्वयन शत प्रतिशत सुनिश्चित कराएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले समस्त नागरिक निर्वाचक नामावली में पंजीकृत किए जाने हैं। अभियान में मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता, आयु और अन्य प्रविष्टियों में विद्यमान त्रुटियों को भी दूर किया जाएगा। कहा कि इस कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए महाविद्यालयों के प्राचार्य अपने-अपने विद्यालयों में बच्चों की रैलियां, प्रतियोगिता, भाषण, निबंध, नुक्कड़ नाटक आदि का आयोजन कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले महाविद्यालय के छात्र और छात्राएं जिनका नाम मतदाता सूची शामिल नहीं है उनके फार्म-6 भरवाकर जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। एसडीएम सदर विकास कुमार सिंह और तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के नए निर्देशों के तहत एक जनवरी को 17 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं की भी अलग से सूची तैयार कराई जाएगी। ऐसे लोगों का विवरण फार्म तीन में दर्ज किया जाना है।