{"_id":"5a3818904f1c1b96698b9d92","slug":"171513625744-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल की आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल की आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चहनिया। कस्बा स्थित जल निगम टंकी से एक सप्ताह से अधिक समय पेयजल की आपूर्ति बाधित है। जिससे कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। कई पर अधिकारियों से कहने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
स्थानीय बाजार स्थित जल निगम की टंकी से बाजार सहित रमौली, हिनौता, लछमनगढ, रानेपुर, राधे के मडई, बंधवापर आदि दर्जनों गावों में पीने का पानी आपूर्ति की जाती है। लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय हो गया पेयजल की आपूर्ति ठप हैं। जिससे बाजार सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में पानी के लिए दिक्कत हो रही है। यहां तक की प्राथमिक स्वास्थ्य के केंद्र पर आने वाले लोगों को भी पेयजल के लिए परेशानी हो रही है। ग्रामीणों नेे चेताया कि हैं कि पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण सड़क पर उतरेंगे। इस संबंध में जल निगम के एक्सीइएन राजेश गुप्ता ने बताया कि पेयजल की समस्या को बहाल करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिया गया हैं और जल्द ही पेयजल की आपूर्ति बहाल हो जाएगी।