फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बेहतर होगी स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच की सुविधा

बेहतर होगी स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच की सुविधा

Fri, 24 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
बेहतर होगी स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच की सुविधा
सकलडीहा। केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश की स्वास्थ्य केन्द्रों पर जांच की बेहतर सुविधा होगी। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य भवन लखनऊ की दो सदस्यीय टीम सकलडीहा सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान लैब टेक्नीशियन से जांच संबंधित विस्तृत जानकारी ली। कमियों को दूर करने के लिये विशेष प्रशिक्षण देने की बात कही। भारत सरकार की ओर से जांच रिपोर्टिंग व निवारण और इलाज की सुविधा बेहतर हो इसे लेकर सर्वे शुरू हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य अधिकारियों के निर्देश पर केंद्रीय स्वास्थ्य भवन लखनऊ से आई दो सदस्यीय टीम में शामिल डॉ. डीएन गिरी और डॉ. केएन मिश्रा ने सकलडीहा सहित विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मच्छर जनित बीमारी, संक्रामक और गैर संक्रामक बीमारियों के रोक थाम के लिए जांच सुविधा पर जानकारी दी। साथ ही एलटी को विशेष ट्रेनिंग के लिये लखनऊ बुलाने की बात कही। इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी शरण, जिला संक्रामक अधिकारी एसके मिश्रा, डॉ. एलबी शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed