{"_id":"59ce9b4f4f1c1bc1538b5007","slug":"171506712399-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटों विलंब से आई ट्रेनें, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटों विलंब से आई ट्रेनें, यात्री हुए परेशान
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। टूंडला में ट्रैक मरम्मत सहित विभिन्न स्थानों पर मरम्मत के लिए ब्लाक लिए जाने की वजह से ट्रेन अत्यधिक विलंबित हो रही है। शुक्रवार को ट्रेन से दस से 15 घंटे के विलंब से स्टेशन पर पहुंची। एक तो त्योहारी सीजन में ट्रेनों में भीड़ और उपर से ट्रेनों के विलंब होने की वजह से यात्री रेल प्रशासन को कोसते नजर आ रहे हैं।
पिछले एक सप्ताह से टूंडला में ट्रैक मरम्मत की वजह से कई ट्रेनों का रूट परिवर्तित किया गया है। इससे ट्रेनों का टाइम टेबल गड़बड़ा गया है। यदि अप की ट्रेन विलंबित हो रही है तो उसी अनुपात में डाउन की ट्रेन भी विलंबित हो रही है। ऐसे में यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में घंटों स्टेशन पर बैठना पड़ रहा है। यही नहीं समय से ट्रेनों के न चलने सेे लोगों के आवश्यक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। शुक्रवार को 13239 अप पटना मथुरा एक्सप्रेस 10 घंटे, 13238 डाउन मथुरा पटना एक्सप्रेस 13 घंटे, 13413 अप फरक्का एक्सप्रेस 06 घंटे, 14055 अप ब्रह्मपुत्र मेल निरस्त, 12495 बिकानेर कोलकाता एक्सप्रेस 16 घंटे, 12372 डाउन जैसलमेर हावड़ा एक्सप्रेस 10 घंटे, 13006 डाउन पंजाब मेल 7.30 घंटे की देरी से मुगलसराय पहुंच कर गंतव्य के लिए रवाना हुई।
मुगलसराय(ब्यूरो)। तीन दिवसीय दुर्गा पूजा मेला में दुर्गा पूजा पंडालों में दर्शनार्थियों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शुक्रवार की शाम विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालो के समीप निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की है। नगर के जीटी रोड ईस्टन बाजार स्थित गल्ला मंडी त्रिमुहानी पर भाजपा नगर अध्यक्ष विश्वनाथ चौहान ने प्याऊ का उद्घाटन किया। इस मौके पर भाजयुमो जिला मंत्री राहुल जायसवाल, अशोक सिद्धार्थ, अतुल जायसवाल, मदन ओझा, सुधीर चौहान, सुनील गुप्ता, शशि शंकर सिंह, गोविंद केशरी, शिवराज सिंह जैनेन्द्रधर दुबे, बबलू यादव, संतोष यादव, विशाल जायसवाल, वरुण जायसवाल, मोनू जायसवाल आदि मौजूद रहे।