{"_id":"599f2bee4f1c1bd0778b4686","slug":"171503603694-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौपा पत्रक
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नियामताबाद। भाकपा(माक्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बिलारिडीह स्थित तहसील मुख्यालय पर सभा की । वहीं आठ सूत्रीय मांगों का पत्रक उपजिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह को सौंपा। जिसपर एसडीएम ने उनके मांगों को शीघ्र हल कराने का आश्वासन दिया।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा के जिला सचिव बी प्रसाद ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। चुनाव पूर्व सरकार ने किसानों को पांच लाख तक कर्ज माफी करने की घोषणा के बाद अपने वायदे मुकर गई और केवल एक लाख तक ही कर्ज माफी का कार्य किया जा रहा है। तहसील मंत्री भिखई लाल ने कहा कि सरकार द्वारा मनरेगा के बजट में कटौती करके मजदूरों के साथ अन्याय कर रही है। कहा कि संगठन के निर्देश पर भाकपा कार्यकर्ता 31 अगस्त तक सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध करेंगे। इस दौरान गुलाब चन्द्र, नंदू, लालचन्द्र, श्याम प्यारी, झगड़ू, गनेश, गुजराती, गुड्डू, कन्हैया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन