{"_id":"597ce3cb4f1c1b6f108b4992","slug":"171501357003-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज के लिए रवाना हुए मास्टर नजमुद्दीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज के लिए रवाना हुए मास्टर नजमुद्दीन
Updated Sun, 30 Jul 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चहनियां (ब्यूरो)। क्षेत्र के नैढ़ी गांव निवासी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मास्टर नजमुद्दीन और उनकी पत्नी रेहाना बेगम शनिवार को नमाज अदा करने के बाद हज के लिए रवाना हुईं। दोनों को हज के लिए विदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के अलावा हिन्दू समाज के लोगों ने भी उन्हें सकुशल वापसी शुभकामनाएं दी। हज के लिए रवानगी के पूर्व मास्टर निजामुद्दीन ने मुल्क की अमन चैन और लोगों की खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हज पर जाने की चाहत प्रत्येक मुस्लिम बंधु की होती है। किन्तु नसीब वालों को ही यह खुशनशीब मौका मिलता है। इस दौरान रूहुल आमीन, हाजी शहाबुद्दीन, हाजी शमीमुद्दीन, सुभाष यादव, रामजी, विजय, तुफैल, आफताब, दिलशाद आदि मौजूद रहे।