फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   17 infected, recovering from loco hospital in a day

एक दिन में लोको अस्पताल से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए 17 संक्रमित

Fri, 30 Apr 2021 06:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
17 infected, recovering from loco hospital in a day
पीडीडीयू नगर। नगर के लोको कॉलोनी स्थित केेविड अस्पताल लोको मंडलीय अस्पताल से बृहस्पतिवार को 17 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर बाहर निकले। इस दौरान डिस्चार्ज मरीजों से अस्पताल की व्यवस्था, चिकित्सकों और चिकित्साकर्मियों के व्यवहार का फीडबैक भी लिया गया। इसके आधार पर अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। कोरोना महामारी की वजह से बड़े पैमाने पर रेलकर्मी भी संक्रमित हो रहे हैं। संक्रमितों के इलाज के लिए मंडल रेल अस्पताल को कोविड एल-2 अस्पताल घोषित किया गया है। विभिन्न कोविड अस्पतालों में तमाम दुर्व्यवस्थाओं की शिकायत पर मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने लोको अस्पताल में भर्ती मरीजों से फीड बैक लेने की शुरूआत की है। यही नहीं अस्पताल में चिकित्सकों, चिकित्साकर्मियों के साथ इलाज के लिए आवश्यक दवाइयां, ऑक्सीजन सिलिंडर, भाप मशीन, गर्म पानी के लिए केतली आदि की व्यवस्था की है। मरीजों को दवाइयों के साथ पौष्टिक आहार मिले, इसके लिए भी निगरानी की जा रही है। इसका नतीजा है कि यहां लोग ठीक होने लगे हैं। बृहस्पतिवार को 17 मरीज स्वस्थ होकर बाहर निकले। डिस्चार्ज मरीजों से अस्पताल की व्यवस्थाओं का फीड बैक लिया गया। यही नहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी लगातार फीड बैक लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed