फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बीएसए ने सिसौरा के प्रधानाध्यापक को किया निलंबित

बीएसए ने सिसौरा के प्रधानाध्यापक को किया निलंबित

Tue, 19 Mar 2019 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
बीएसए ने सिसौरा के प्रधानाध्यापक को किया निलंबित
कंदवा। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने प्राथमिक विद्यालय सिसौरा के प्रधानाध्यापक डा. जयकुमार सिंह को वित्तीय अनियमितता के आरोप में सोमवार को निलंबित कर जिला बेसिक कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। जांच में प्रधानाध्यापक के खिलाफ अन्य आरोप भी साबित हुए हैं।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने डीएम नवनीत सिंह चहल को प्रार्थना पत्र देकर भ्रष्टाचार के जांच की मांग की थी। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने बीएसए को मामले की जांच का निर्देश दिया था। बीएसए ने जांच के लिए सकलडीहा के बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह, चकिया के चंद्रशेखर आजाद और एमडीएम जिला समन्वयक नीरज सिंह की टीम गठित की थी। 18 फरवरी को जांच के लिए प्राथमिक विद्यालय पहुंची जांच टीम ने कई घंटे तक विभिन्न बिंदुओं पर जांच पड़ताल करने के बाद रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी थी। जांच की रिपोर्ट पर बीते 27 फरवरी को स्पष्टीकरण मांगा गया था जिसे प्रधानाध्यापक ने 14 मार्च को दिया। स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने पर बीएसए ने निलंबन की कार्रवाई की है। बीएसए की इस कार्रवाई से प्रधानाध्यापकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed