{"_id":"5c816d73bdec2213e43a3e0b","slug":"161551986035-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद अवधेश की पत्नी को मिला नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद अवधेश की पत्नी को मिला नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पड़ाव। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जिले के बहादुरपुर गांव निवासी अवधेश यादव की पत्नी शिल्पी यादव को नौकरी मिल गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आवास पर बुलाकर शिल्पी यादव को जिलाधिकारी कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक पद पर नियुक्ति का पत्र थमाया। मुख्यमंत्री ने शिल्पी को शॉल देकर सम्मानित भी किया। शुक्रवार की सुबह 11 बजे शिल्पी डीएम कार्याल्य पहुंच कर नौकरी ज्वाइन करेंगी। शिल्पी यादव ने बताया कि निखिल की पढ़ाई का खर्च सरकार उठाएगी। जब बेटा 18 वर्ष का होगा तो केंद्र सरकार में नौकरी दी जाएगी। सरकार के इस कार्रवाई से हम लोग संतुष्ट हैं। इस मौके पर शहीद के पिता हरिकेश यादव, माता मालती देवी, छोटा भाई, बृजेश यादव, बेटा निखिल यादव, ससुर जनार्दन यादव रहे।
कंदवा। क्षेत्र के औरइया पट्टी गुलाब गांव में बुधवार की देर शाम पल्टू सिंह के घर पानी गर्म करने के क्वायल से लगी आग से फ्रीज जल गया। घर वालों को घटना का पता तब चला जब घर धुआं से भर गया। इस दौरान घर में रखे चार गैस सिलेंडर काफी गर्म हो गए थे लेकिन संयोग अच्छा था कि वे फटे नहीं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से आग को बुझाया। औरइया गांव निवासी पल्टू सिंह के घर की महिलाएं पानी गर्म करने वाले क्वायल को प्लग में लगाकर पानी गर्म कर रही थी।इसी दौरान बिजली कट गयी लेकिन महिलाएं प्लग आफ करना व बोर्ड से निकालना भूल गयीं और क्वायल को उठाकर घर में रखे फ्रीज पर रख दिया। जब बिजली आई तो क्वायल गर्म हो गया और धीरे धीरे फ्रीज पिघलकर गया उसमें आग लग गया। ब्यूरो
चंदौली। सदर तहसील सभागार में गुरुवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगे सभी बीएलओ को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान तहसीलदार फुलचंद यादव ने 18 से 19 वर्ष के नए मतदाता का नाम सूची में जोड़ने के साथ ही उनका वोटर कार्ड उपलब्ध कराने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शनिवार और रविवार को जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बीएलओ अपने बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज करेंगे। वहीं नए मतदाताओं का आवेदन प्राप्त करने के बाद तसहील को उपलब्ध कराएंगे। यदि इसमें लापरवाही बरती गई तो संबंधित बीएलओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूूरो