{"_id":"5c7d76dabdec2214492a7a21","slug":"161551726298-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी भरे बाल्टी में गिरने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी भरे बाल्टी में गिरने से मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सैयदराजा। थाना अंतर्गत स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार दीनदयाल नगर में सोमवार की सुबह पानी भरी बाल्टी में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इस घटना से परिवार वालों में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
दीनदयाल नगर निवासी राजू पेंटर की पुत्री अंजना (डेढ़ वर्ष) सोमवार की सुबह नौ बजे घर में खेल रही थी। समीप ही पानी भरी बाल्टी रखी हुई थी। खेलते-खेलते अंजना असंतुलित होकर बाल्टी में गिर गई। इससे मासूम की मौत हो गई। बगल में खेल रही बड़ी बहन ने देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार लोग पहुंचे और स्थिति देख कर सबके होश उड़ गए। सूचना पाकर बाजार से वापस लौटे पिता ने अंजना को निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।