{"_id":"5bd9fbadbdec2269757890ce","slug":"161541012397-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेहल्लुम पर निकला दुलदुल का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेहल्लुम पर निकला दुलदुल का जुलूस
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। हजरत इमाम हुसैन के चालीसवें के अवसर पर बुुधवार को नगर में चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। जुलूस में जौनपुर से आई अंजुमन शमशीर हैदरी बनारस की अंजुमन हशिमियां ने जंजीर का मातम किया तथा नौहाख्वानी कर माहौल को मातमी बना दिया।
नगर के वार्ड नॅ. 10 में स्थित सैयद अख्तर अली के मकान से शनिवार की शाम चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। जुलूस में अलम, तुर्बत, दुलदुल, जनाजा, ताजिया, जुल्फेकार, आमारी के साथ ऊंटों पर उजड़ा काफिला सम्मिलित रहा। जुलूस के दौरान जौनपुर से आई अंजुमन शमशीर हैदरी तथा बनारस की अंजुमन हशिमियां के सदस्यो ने जंजीर, कमा का मातम किया। वहीं जुलूस में सम्मिलित लोगो ने सीनाजनी एवं नौहाख्वानी कर माहौल को मातमी बना दिया। अपने कदीमी रास्तों से होते हुए चेहल्लुम का जुलूस पूर्व काशी नरेश के किले तक गया और वहां से वापस लौट कर देर रात कर्बला पहुंचा। जुलूस के दौरान सैयद सादिक हुसैन, सैयद मुजाहिद हुसैन, दुलारे हुसैन, सैयद जैगम हुसैन, हैदर हुसैन, सरवर, एहतशाम अली, इकबाल हुसैन, हैदर मौला मौजूद रहे।