{"_id":"5b45068f4f1c1b77468b5c6b","slug":"161531250319-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में प्रेमी युगल बंधे विवाह के बंधन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में प्रेमी युगल बंधे विवाह के बंधन में
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली,इलिया । स्थानीय थाना परिसर में मंगलवार को प्रेमी युगल परिजनों की रजामंदी और मौजूदगी में वैवाहिक बंधन में बंध गए। दोनों ने थाना परिसर में ही विवाह रचा साथ जीने व मरने की कसम खाई। बिहार प्रांत स्थित कैमूर जिला के चांद थाना क्षेत्र के पतेरी गांव निवासी विकास कुमार का प्रेम प्रसंग थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की रिंकी कुमारी के साथ पिछले दो वर्षों से चल रहा था। सोमवार की देर शाम खिलची गांव में एक जन्मदिन पार्टी में दोनों गए हुए थे। जन्मदिन समारोह संपन्न होने के बाद दोनों प्रेमी युगल जोड़े कुछ दूरी पर स्थित गांव में ही जाकर मिलजुल रहे थे। इसी बीच दोनों के मिलने की जानकारी पार्टी में आए लोगों को हुई। इस पर लोगों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस दोनों प्रेमी जोड़ों को थाने ले गई। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना देकर थाने पर बुला लिया। मंगलवार को थाना आए दोनों परिवार के लोगों को पुलिस ने दोनों की शादी करने को तैयार कर लिया। इसके बाद आपसी रजामंदी से प्रेमी युगल का विवाह थाना परिसर में ही कराया गया। ग्राम प्रधान बाबुल सिंह और अन्य पुलिसकर्मी विवाह के गवाह बने। प्रेमी युगल का पुलिस की मौजूदगी में चकिया स्थित न्यायालय में विवाह पंजीकरण कराया गया।
विज्ञापन