{"_id":"5a7f45954f1c1ba1268b9938","slug":"161518290325-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत में निस्तारित हुए 1645 वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत में निस्तारित हुए 1645 वाद
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
समस्याओं का समाधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय डिग्री कालेज के मैदान पर शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 320 ऋण खातों का निस्तारण करने के अलावा 1645 वादों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ जनपद एवं सत्र न्यायाधीश दिलीप सिंह यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
उद्घाटन के बाद जिला जज ने डीएम हेमंत कुमार संग लोक अदालत में लगे स्टालों का निरीक्षण कर वहां मौजूद कर्मचारियों से जानकारी ली। इस दौरान 1645 वाद सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किए गए। साथ ही विभिन्न बैंकों की ओर से 320 ऋण खातों का निस्तारण करते हुए 19426000 का समझौता किया गया। इस दौरान जिला जज दिलीप सिंह यादव ने दो वाद निस्तारित करते हुए पीड़ित पक्ष को प्रतिकर के रूप में 625000 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय जैगम उद्दीन ने 34 वाद निस्तारित किये, जिसमें 14 मामलों में पति-पत्नी को एक साथ रहने पर सहमत कराया। साथ ही 1852500 रुपये का भरण-पोषण भी दिलाया। अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम राजेश कुमार राय ने 14 वाद निस्तारित कर 615965 रुपये पीड़ित पक्ष को प्रतिकर के रूप में दिलाया। अपर जनपद न्यायाधीश व विशेष न्यायाधीश राजेंद्र सिंह ने आठ वाद निस्तारित करते हुए 475000 रुपये अर्थदण्ड वसूल किया। अपर जनपद न्यायाधीश व एफटीसी द्वितीय अरविंद कुमार यादव ने सात वादों का निस्तारण किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधाकर राय ने 552 वाद निस्तारित करते हुए 65450 अर्थदण्ड वसूल किया। सिविल जज सीनियर डिविजन नीरज गौतम ने 185 वाद निस्तारित कर 1750 रुपये अर्थदण्ड वसूला। साथ ही 4301674 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र जारी किया। सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं एफटीसी आदित्य चतुर्वेदी द्वारा 68 वाद निस्तारित किया गया। एसीजेएम मुगलसराय अविनाश कुमार सिंह ने 232 वाद निस्तारित कर 46710 रुपये अर्थदंड वसूल किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन सिद्दीकी साइमा जर्रार आलम ने 44 वाद निस्तारित कर 4400 रुपये अर्थदण्ड व 2089051 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र निर्गत किया। सिविल जज जूनियर डिविजन चकिया नितेश कुमार सिन्हा ने 315 वादों का निस्तारण किया। न्यायिम मजिस्ट्रेट चंदौली विपिन यादव ने 211 वाद निस्तारित कर 10500 रुपये अर्थदण्ड वसूल किया। इस दौरान डीएम हेंमत कुमार के अलावा न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी के अलावा विभिन्न बैंकों के कर्मचारी उपस्थित रहे।