फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सेमरा गांव की महिलाओं ने ब्लाक मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

सेमरा गांव की महिलाओं ने ब्लाक मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Wed, 30 Aug 2017 04:56 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
सेमरा गांव की महिलाओं ने ब्लाक मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
शहाबगंज। विकास खंड के सेमरा गांव की महिलाओं ने मंगलवार को शौचालय और आवास निर्माण की मांग को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने गांव में अपात्रों को आवास और शौचालय स्वीकृत करने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि यदि मामले की जांच नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। बाद में बीडीओ और प्रमुख प्रतिनिधि ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया।

केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर प्रत्येक गरीब को आवास व हर घर को शौचालय देने का काम कर रही है, लेकिन भ्रष्टाचार के कारण गांव के गरीब व पात्रों का चयन इस योजना में न कर अपात्रों का चयन किया जा रहा है। सेमरा गांव की महिलाओं ने आरोप लगाया कि इस योजना में धांधली की जा रही है। महिलाओं ने कहा कि हम लोग मड़ई लगाकर जीवन यापन कर रहे हैं। वहीं शौचालय न होने के कारण खुले में शौच करने को विवश है। बीडीओ, सेक्रेटरी, प्रधान उदासीन बने हुए हैं। बाद में बीडीओ धर्मजीत सिंह और प्रमुख प्रतिनिधि योगेश्वर उपाध्याय ने कहा कि पात्रों को ही आवास और शौचालय दिया जाएगा। आश्वासन दिया कि बुधवार को गांव में डोर टू डोर जाकर सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद महिलाएं शांत हुई। प्रदर्शन के दौरान तारा, हदीसुन, बेगम, कलावती, जमुनी, हलीमन, मनीका, हसीना, सवित्री, राजमती, सलीमुन, हाजरा, खुशबुन, निशा, मंजू, नौरंगी, राधिका, ममता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed