{"_id":"5998947f4f1c1bfe028b496d","slug":"161503171711-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरियादियो से मित्रता पूर्ण व्यवहार करें: एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरियादियो से मित्रता पूर्ण व्यवहार करें: एसपी
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
सुनी समस्याएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धानापुर। स्थानीय थाने पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसी दौरान वहां अचानक पहुंचे एसपी संतोष को देखकर पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। हर कोई अपने को दुरुस्त करते हुए ड्यूटी पर मुस्तैद रहने की कोशिश करने लगा। समाधान दिवस पर कुल पांच मामले एसपी के सामने प्रस्तुत हुए। इसमें उन्होंने दो मामलों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया।
शनिवार को अचानक थाने पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को देख वहां कुछ समय के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया। समाधान दिवस पर कुल पांच फरियादी अपने समस्याओं के निस्तारण के लिए थाने पर पहुंचे। जिसमें एसपी ने एक कस्बा और एक बिरना के फरियादियों की समस्या का निस्तारण मौके पर ही कर दिया। वहीं हिंगुतरगढ़, तोरवा और सकरारी का मामला न्यायालय में होने के कारण उसका निस्तारण नहीं हो सका। पुलिस अधीक्षक के थाने पर पहुंचे की जानकारी होने पर पुलिस कर्मियों ने जल्दी जल्दी नाली और अन्य स्थानों की साफ सफाई शुरू करा दी। इस दौरान उन्होंने नए थाना भवन और पूरे परिसर का निरीक्षण किया साथ ही थानाध्यक्ष द्वारिका पांडेय को हिदायत दी कि फरियादियो के साथ मित्रता पूर्ण व्यवहार करें और उनकी समास्याओं का निस्तारण करने का हरसंभव प्रयास करते हुए त्वरित निदान करें।