फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   इलाहाबाद जोन के महाप्रबंधक ने ट्रैक का किया निरीक्षण

इलाहाबाद जोन के महाप्रबंधक ने ट्रैक का किया निरीक्षण

Sun, 16 Jul 2017 01:30 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद जोन के महाप्रबंधक ने ट्रैक का किया निरीक्षण

विज्ञापन
मुगलसराय। उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद जोन के महाप्रबंधक एमसी चौहान ने शनिवार को अपने विशेष सैलून इलाहाबाद से मुगलसराय के बीच रेलवे ट्रैकों का निरीक्षण किया। वे मुगलसराय की सीमा तक पहुंचे ओर विंडो निरीक्षण करते हुए वापस लौट गए। इसके पूर्व सिकटिया गेट के समीप ही मंडल के अधिकारियों से वार्ता की और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान इलाहाबाद मुगलसराय के बीच तीसरी लाइन बिछाने के कार्य पर मंथन किया।

जीएम शाम तीन बजे सैलून में बैठ कर सिकटिया के समीप पहुंचे। निरीक्षण और आवश्यक दिशा निर्देश देने के बाद शाम चार बजे विंडों निरीक्षण करते हुए इलाहाबाद रवाना हो गए। गौरतलब है कि इलाहाबाद मुगलसराय के बीच तीसरी लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। तीसरी लाइन बिछ जाने के बाद ट्रेने समय से चलने लगेगी। सूत्रों का कहना है कि इलाहाबाद मंडल ट्रेनों को प्राथमिकता देता है। इसलिये डाउन की ट्रेनें अहिरौरा रोड, जीवनाथपुर से मुगलसराय आने में तीन से चार घंटे का समय ले लेती है। ट्रेनों के लेट लतीफी के कारण स्थानीय स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर यात्रियों का हंगामा भी होता रहता है। जानकारों का कहना है कि तीसरी लाइन बन जाने से उस ट्रैक पर मालगाड़ी का आवागमन रहेगा। इससे मेन लाइन से यात्री ट्रेनों को सुचारु रूप से चलाया जा सकेगा। इलहाबाद जोन के महाप्रबंधक के निरीक्षण से लगता है कि मुगलसराय से इलहाबाद जोन तक तीसरी लाइन जल्द ही बनेगी। निरीक्षण के दौरान इलहाबाद मंडल के हरेन्द्र कुमार सहित वरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed