फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   1600 metric tons of DAP arrived, will reach farmers soon

Chandauli News: 1600 मीट्रिक टन आई डीएपी, किसानों तक जल्द पहुंचेगी

Thu, 19 Jun 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
1600 metric tons of DAP arrived, will reach farmers soon
पीडीडीयू नगर। आोडिशा से चली 1600 मीट्रिक टन डीएपी की रैक पांच दिन से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर रेलवे यार्ड में फंसे रहने के बाद अब जिले में पहुंच गई है। मंगलवार रात खाद की रैक वाराणसी के शिवपुर स्टेशन पर पहुंच गई। वहां से ट्रक के माध्यम से खाद जिले की विभिन्न सोसायटी पर डीएपी पहुंचाई गई। बुधवार तक खाद सभी 83 समितियों पर पहुंच गई।
विज्ञापन

जिले की 83 समितियों से किसानों को खाद बेची जाएगी। लगभग सोसायटियों ने खाद खरीदने के लिए सहकारिता विभाग में धनराशि जमा करा दी है। जिस सोसायटी ने अभी तक धनराशि नहीं जमा की है, उनके हिस्से की डीएपी बर्थरा में बने बफर गोदाम में रखवा दी गई है। बाकी सोसायटी पर डीएपी भेजवा दी गई है। यहां से डीएपी भी शुरू कर दिया गया है। उधर, चकिया में तहसील स्तर पर बने क्रय विक्रय केंद्र और सैयदराजा में ब्लॉक स्तर पर बने सहकारी संघ से भी डीएपी बेची जाएगी। सहायक निबंधक सहकारिता श्रीप्रकाश उपाध्याय का कहना है कि शिवपुर में डीएपी की रैक पहुंचने के बाद ट्रकों से समितियों पर भेजवा दी गई है। सभी समितियों को किसानों को खाद का वितरण शुरू करने के निर्देश हैं। खाद मिलने में समस्या पर किसान सहकारिता विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed