फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   160 liters of liquor recovered, 20 arrested including 5 women

Chandauli News: 160 लीटर शराब बरामद, पांच महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार

Wed, 09 Jul 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
160 liters of liquor recovered, 20 arrested including 5 women
पीडीडीयू नगर। आरपीएफ और अलीनगर पुलिस ने 72 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर शराब की खेप लेकर जा रहीं पांच महिलाओं के साथ 20 लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 160 लीटर देसी और अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत 2.40 लाख रुपये है।
विज्ञापन

अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि ट्रेनों से शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में छह जुलाई की रात लगभग 12 बजे लोको कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास पांच महिलाओं और छह पुरुषों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 87 लीटर देसी और अंग्रेजी शराब बरामद हुई। सात जुलाई को लोको कॉलोनी हनुमान मंदिर के पास से दोपहर साढ़े 12 बजे 34.84 लीटर शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की कीमत 52260 रुपये है। इसके अलावा सोमवार की रात 12 बजे मानस नगर पोखरा के पास शराब लेकर जा रहे पांच युवकों को पकड़ कर उनके पास से 38.34 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब बरामद किया। बरामद शराब की कीमत 57510 रुपये है। पकड़े गए सभी लोगों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed