फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बिजली की चपेट में आने से दो की मौत, परिजनों ने दी तहरीर

बिजली की चपेट में आने से दो की मौत, परिजनों ने दी तहरीर

Mon, 24 Jun 2019 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
बिजली की चपेट में आने से दो की मौत, परिजनों ने दी तहरीर
बबुरी/चकिया। बबुरी थाना और चकिया कोतवाली अंतर्गत रविवार को करेंट लगने से एक किशोर सहित दो की मौत हो गई। बबुरी के मवैया गांव निवासी मुकेश सुबह किसी काम के लिए घर से निकला था। बिजली के लटकते तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वहीं चकिया कोतवाली के कुदरा गांव में रविवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की जान चली गई। युवक ट्यूबवेल की टंकी पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। मवैया गांव निवासी यशवंत यादव का बेटा मुकेश (12) सुबह घर से निकलकर किसी कार्य से जा रहा था। जैसे ही वह अपने मकान के बाहर गली में पहुंचा ही था कि बिजली के खंभे से टूटकर गिरे तार की जद में आ गया। तार में करेंट प्रवाहित हो रहा था। करेंट लगते ही वह तार में सटकर छटपटाने लगा। उसी वक्त उधर से गुजर रहे गांव के ही रामधनी व रवि नामक व्यक्तियों की उस नजर पड़ते ही वे लोग उसे बचाने दौड़े लेकिन उन लोगों को भी बिजली का झटका लगने से दोनों लोग दूर जा गिरे। जबतक लोग वहां पहुंचते तबतक मुकेश की मौत हो चुकी थी। लोग किसी प्रकार मुकेश के शव को तार से अलग कर अपने घर ले गए। जहां परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी माँ का रो रोकर हाल खराब था। लोगों के आंसू नहीं थम रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए बबुरी थाने में लिखित तहरीर पुलिस को दी है। ग्राम प्रधान किरण जायसवाल के पति आशुतोष जायसवाल का कहना है कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से जर्जर तार को बदलने की शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। दूसरी ओर चकिया कोतवाली के कुदरा गांव में लालचंद बिंद का 18 वर्षीय पुत्र शमशेर गांव के ही एक निजी ट्यूबेल की छत पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। ट्यूबेल की छत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वह झुलस गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने किसी तरह आपूर्ति ठप कराई। घटना के बाद शमशेर के परिवार सहित गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि बताया कि इस मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed