फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   झमाझम बारिश से गर्मी और उमस से दिलाई निजात

झमाझम बारिश से गर्मी और उमस से दिलाई निजात

Sun, 23 Jun 2019 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश से गर्मी और उमस से दिलाई निजात
चंदौली। भीषण गर्मी, तपन व उमस से बेहाल लोगों को मानसून की दस्तक ने शनिवार को राहत दी। भोर में शुरू हुई बारिश का सिलसिला दिनभर चलता रहा। इससे लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली, वहीं आसमान से बारिश की बूंदों को बरसता देख किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। बारिश का असर सिवानों में दिखा और धान की नर्सरी डालने से वंचित रह गए किसान खेती-किसानी में जुट गए। वहीं बारिश होने से नगर क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों के आवागमन में दिक्कत हुई। वहीं बारिश से पहले नगर पंचायत के तैयारियों की भी पोल खुल गई। प्रचंड गर्मी से परेशान किसान सूखे की आशंका से चिंतित नजर आने लगे थे। नहरें जहां सिवान के संपूर्ण रकबे को सिंचित कर पाने में नाकाम साबित हो रही है, वहीं सिंचाई विभाग के अफसरों की उदासीनता व शिथिलता काफी हद तक किसानों पर भारी पड़ती है। यदि वजह है कि आज भी किसान सिंचाई के लिए पूर्णत: बारिश के पानी पर ही आश्रित होते हैं। पिछले दो-चार दिनों से आसमान में बादल उमड़-घुमड़ तो जरूरत रहे थे, लेकिन बूंदाबांदी के बाद बारिश नहीं हुई। शनिवार की अलसुबह मानसून ने जनपद में दस्तक दी तो झमाझम बारिश की सौगात किसानों को मिली। अलसुबह शुरू हुआ बारिश का क्रम अनवरत पूरे दिन जारी रहा और देर शाम तक बारिश की बूंदे आसमान से गिरती रही। इस बारिश से चिंतित किसानों के चेहरे पर मुस्कान दिखी और सिवान में अन्नदाताओं की चहल-पहल देखने को मिली। वहीं नगर व शहरों के नीचले इलाकों में रहने वालों के लिए मौसम की हुई पहली मूसलाधार बारिश में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश का पानी लोगों के घरों में भर गया वहीं आने-जाने वाले मार्गों पर पानी भरने से लोगों को काफी मुसीबतों सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed