{"_id":"5d014ff6bdec22070b275434","slug":"15603670841-chandauli-news72","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर कार्रवाई का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर कार्रवाई का निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बरहनी के बाल विकास परियोजना अधिकारी से क्षेत्र के सिसौरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की एक कार्यकत्री पर विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश उन्होंने कार्यकत्री के जन्म पंजिका रजिस्टर में बच्चों की जन्मतिथि अंकित न करने पर दिया है। इस संबंध में मानवाधिकार के योगेंद्र सिंह ने अप्रैल माह में सीएम पोर्टल पर शिकायत की थी।
सिसौरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर कुल 35 बालक व 35 बालिकाओं का नाम पंजीकृत हैं। इसमें निजी लाभ के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने ज्यादा उम्र के बच्चों का नाम उपस्थिति रजिस्टर में बकायदा दर्ज कर रखा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि इस मामले में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की भूमिका संदिग्ध है। आईजी आरएस से आए आदेश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने अपने स्तर से जांच कराई जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री को दोषी पाया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी आरपी मौर्य ने बताया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देश पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री नीलम तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। जवाब न देने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।