फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   154 posts vacant in civic bodies

नगर निकायों में अभियंता से लेकर स्वीपर तक पद है खाली

Fri, 06 Nov 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
154 posts vacant in civic bodies
पीडीडीयू नगर। जिले के चारों नगर निकायों में कर्मचारियों की खासी कमी है। चारो निकायों में 139 पद खाली हैं। इसमें अभियंता से लेकर स्वीपर तक के पद हैं। अब शासन ने इसकी सुधि ली है और शासन की मांग पर नगर निकायों ने पदवार कार्यरत कर्मचारियों व रिक्तियों का ब्यौरा भेजा है।
विज्ञापन

अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों की कमी से सबसे अधिक नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जूझ रहा है। यहां कार्यालय अधीक्षक , अवर अभियंता जलकल, कर निर्धारण अधिकारी, लेखाकार व राजस्व निरीक्षक के पद खाली हैं। वहीं कर्मचारियों के स्वीकृत 363 पदों में से 223 कर्मचारी मौजूद हैं। इसमें लिपिक, ड्राफ्ट मैन, खजांची, चौकीदार, पंप अटेंडेंट, अर्दली, फीटर का एक-एक पद रिक्त है। वहीं चपरासी के छह, मजदूर के दो, नागरिक कर के दो, सफाई नायक के तीन व स्वीपर के 118 पद रिक्त हैं। हालांकि कई पदों पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती कर कार्य चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसकी प्रकार नगर पंचायत सैयदराजा में सफाईकर्मी के दो, फीटर के एक व चपरासी के एक पद रिक्त है। चकिया नगर पंचायत में सफाईकर्मी के पांच पद रिक्त है। चंदौल नगर पंचायत में दो लिपिक, दो चपरासी व एक आपरेटर का पद रिक्त है। इन पदों के बाबत नगर निकायों की ओर से शासन को सूचनाएं भेज दी गई है। इस संबंध में ईओ नगर पालिका पीडीडीयू नगर कृष्ण चंद्र ने बताया कि सभी स्वीकृत व रिक्त पदों के संबंध में जानकारियां शासन को भेज दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट - कमलजीत सिंह
बाइट -1357
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed